May 26, 2026 3:52 am

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

Monsoon 2022 : जानिए कैसा रहेगा इस बार का मानसून, बारिश को लेकर IMD ने अभी से किया अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच लोग मानसून का कर रहे इंतजार

आइएमडी ने कहा कि देश में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। पिछले मानसून की बात करें तो 2019 2020 और 2021 में चार महीने के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के दौरान देश में सामान्य बारिश हुई थी।

हर बार की तरह इस बार भी लोग बढ़ती गर्मी के बीच मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि देश में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में सामान्य बारिश होने की संभावना है। पिछले मानसून की बात करें तो 2019, 2020 और 2021 में चार महीने के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के दौरान देश में सामान्य बारिश हुई थी।

इस बार के मानसून पर आइएमडी ने अपनी पहली भविष्‍यवाणी करते हुए कहा कि इस बार यह ‘सामान्‍य’ रहेगा। जून से सितंबर के दौरान औसत बारिश अब 868.6 मिमी मानी जाएगी, पहले 880.6 मिमी थी। इस साल नये औसत की तुलना में 99 प्रतिशत बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 96-104 प्रतिशत बारिश को सामान्य माना जाता है।

देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश के हैं आसार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने मानसून का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसपर बात करें तो इस साल देश के कई हिस्सों में अच्‍छी बारिश के आसार हैं। इससे किसानों को अपनी फसल पर काफी राहत मिल सकती है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गर्मी से निजात मिल जाएगी।   

देश के इन हिस्सों में हो सकती है सामान्य से कम बारिश

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मई के अंत में मानसून के मौसम के लिए एक और पूर्वानुमान  जारी करेगा। इसके बाद से देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून दस्तक देता है। सबसे पहले मानसून दक्षिण भारत के राज्यों में आता है। इसके बाद से यह पूरे देश में धीरे-धीरे फैल जाता है और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाता है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 353 - Today Page Visits: 3

Leave a Comment

Read More