स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,424 नए केस सामने आये हैं। और एक दिन में 1174 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली। भारत में तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना वायरस की रफ्तार बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है। भारत बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के 90 हजार से एक लाख के बीच मामले सामने आ रहे हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस का आंकड़ा 52 लाख को पार कर गया। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 96,424 मामले सामने आए हैं और 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,424 नए केस सामने आये हैं। और एक दिन में 1174 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 52,14,678 हो गयी है। जिसमें 10,17,754 मामले एक्टिव हैं। जबकि राहत की बात यह है कि देश में स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 41,12,552 हो गयी है। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 84,372 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 6 करोड़ 15 लाख से ज्यादा किए गए टेस्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 17 सितंबर तक 6 करोड़ 15 लाख 72 हजार 343 (6,15,72,343) टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें 16 सितंबर को 10,06,615 टेस्ट किये गए हैं।





