June 24, 2026 11:15 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

भारत बंद से यात्री परेशान : भीड़ जुटने से बसों की सीटें फुल, छत्तों पर सफर करना बना मजबूरी

passengers upset due to bharat bandh

क्रांतिहैडलाइन ,जालंधर :प्रदर्शनों के चलते बीते रोज सरकारी बसों के काऊंटरों से संबंधित 600 से अधिक टाइम मिस हुए और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते कई यात्री अगले दिन सफर करने का मन बनाकर वापस अपने घरों को लौट गए थे। उक्त यात्री आज बसों में सफर करने को निकले, लेकिन आज भी उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसका मुख्य कारण यह रहा कि सोमवार को भारत बंद की कॉल दी जा चुकी है, जिसे लेकर यात्री बेहद चिंतित नजर आ रहे थे और वापस अपने घरों को लौटने का प्रयास कर रहे थे। भारत बंद की कॉल के कारण बड़ी तादाद में यात्री व्याकुल नजर आ रहे थे, क्योंकि सोमवार को बसें चलने पर असमंजस बना हुआ है। इसके चलते रविवार को बस अड्डे में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते बस अड्डे में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। बसों की सीटें फुल थी, लोगों को खड़े होकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था, इसी बीच कई लोगों को बसों के अन्दर प्रवेश नहीं मिल पा रहा था, भारी भीड़ होने के कारण चालक दलों द्वारा बसों के दरवाजे बंद कर दिए गए। इसके चलते बसों की छत्तों के उपर सफर करना कईयों के लिए मजबूरी बन गया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक सोमवार भी बसों के यात्रियों के लिए परेशानी वाला प्रतीत हो सकता है क्योंकि कई संगठनों द्वारा इस योजना के विरोध में भारत बंद की कॉल दी गई है। बसों के चलने को लेकर असमंजस बना हुआ है और कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है। हालात ऐसे बने हुए है कि सैन्य भर्ती योजना की लपटे पंजाब व आसपास के राज्यों तक जा पहुंची। बीते रोज हुई घटनाओं से सफर को लेकर लोगों में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है, बच्चों के साथ सफर करने के कार्यक्रम लोगों द्वारा रद्द किए जा रहे है। ट्रेनों के परिचालन को आसानी से रद्द कर दिया जाता है, लेकिन बसों के परिचालन को रोकने के लिए पूरे अधिकार रखने वाले अधिकारी पंजाब में ही मौजूद है, इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा रविवार रात तक बसों के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किए गए।

PunjabKesari

आदेश देने से कन्नी काट रहा विभाग, माहौल पर निर्भर करेगा परिचालन
अग्निपथ योजना का मामला केन्द्र सरकार से जुड़ा होने के कारण अधिकारी लिखित में बसें बंद रखने का कोई भी आदेश देने से कन्नी काट रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि खबरों के माध्यम से उन्हें इस बात की जानकारी मिल चुकी है कि अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच कुछ संगठनों द्वारा 20 जून को भारत बंद का आह्वान किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बसों का बंद रखने का फैसले पहले ही जारी करना संभव नहीं है, इसके चलते जी.एम. को अपने स्तर पर स्थिति से निपटने को कहा गया है। वहीं जीएम रैंक के अधिकारियों का कहना है कि बसों के चलाने का फैसला माहौल पर निर्भर करेगा।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 302 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More