क्रांति हैडलाइन : तेलंगना के खम्मम शहर के बुदिमपाडु गांव कस मुस्लिम सरपंच ने अपने गांव में भगवन राम का मंदिर बनवाया है, जिस मंदिर की कुल लागत 50 लाख रुपए है, जिसमे से 25 लाख रुपए दान से मिले और 25 लाख सरपंच शेख मीरा साहिब ने अपनी जेब से दिए है। शेख मीरा ने कहा कि मे प्रार्थना के लिए मंदिर और चर्चो में भी जाता हूं। मरने पर हम कुछ भी साथ नही ले जाते, लेकिन हमारे द्वारा किये गए काम को हमेशा याद रखा जाता है। शेख मीरा ने बताया की इससे पहले भी मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा मंदिरों और चर्च का निर्माण किया गया है। भद्राचलम रामलयम का निर्माण भी एक निजाम ने किया था, वही ब्रिटिश शासन के महबूबाबाद जिले के द्रोनाकाल में भी एक मुस्लिम ने 20 करोड़ रुपए खर्च कर एक चर्च का निर्माण करवाया था। तेलंगना सरकार के मंत्री केटी रामराव ने भी शेख मीरा के इस कदम की सराहना की, उन्होंने कहा की इससे समुदाय में एकजटुता बढ़ेगी।





