ब्रेड उपमा रेसिपी : माना जाता है कि दिन की शुरुआत अगर स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट से हो, तो पूरा दिन शानदार गुजरता है। यही कारण है कि लोग हेल्दी और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट बनाना पसंद करते हैं। साउथ इंडियन डिश ‘ब्रेड उपमा’ बनाने का क्रेज इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। यह ब्रेकफास्ट महज कुछ मिनट में तैयार हो जाता है और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। आज आपको ‘ब्रेड उपमा’ बनाने की बेहतरीन रेसिपी बताएंगे, जिसे अपनाकर टेस्टी और गरमा गरम ब्रेकफास्ट केवल 15 मिनट में तैयार हो जाएगा
ब्रेड उपमा के लिए जरूरी सामग्री
सफेद ब्रेड स्लाइस- 10-12
तेल- 2 चम्मच
सरसों के दाने- 1/2 चम्मच
चना दाल – 1 चम्मच
उड़द की दाल – 1 चम्मच
बारीक कटी हुई प्याज
करी पत्ता – 8-10
हरी मिर्च – 1 चम्मच
काजू – 8-12
हल्दी – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
टमाटर (बारीक कटे हुए)
धनिया के पत्ते (बारीक कटे हुए)





