May 13, 2026 7:56 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

प्रियंका चोपड़ा की भारतीय विरासत को जिंदा रखने की कोशिश, आओ अपनी भाषा से जुड़े

क्रांति हैडलाइन : प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो समय की नब्ज पकड़ना जानती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की धाक जमाने के बाद उन्होंने बिजनेस भी शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस ने पिछले साल ही न्यूयॉर्क में ‘सोना’ नामक रेस्टोरेंट खोला है। अब इसी ब्रांड को आगे बढ़ाते हुए ‘सोना होम’ नामक नया वेंचर होमवेयर लाइन शुरू किया है। एक्ट्रेस ने अपने इस नए वेंचर की झलक सोशल मीडिया पर दिखाते हुए इमोशनल हो गईं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘सोना होम’ की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक्ट्रेस ‘सोना होम’ के को-फाउंडर मनीष गोयल के साथ होमवेयर लाइन की चीजों को दिखाते हुए नजर आ रही हैं। अपने नए वेंचर के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि इंडिया में हमारा कल्चर फैमिली को लेकर है, कम्युनिटी है, लोगों को साथ लाना है और यही मेरे लिए सोना होम का मकसद है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 1023 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More