क्रांतिहैडलाइन :यूपी के फतेहपुर जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। घर पर अकेली नाबालिग किशोरी के साथ उसके पड़ोस मे रहने वाले युवक ने रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। रेप की इस घटना से आहत होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया और सुसाइड कर लिया
युवती को अकेला पाकर घटना को दिया अंजाम। वहीं इस घटना से आहत होकर अपनी जान देने वाली नाबालिग की मां की माने तो आरोपी घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और बेटे को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। रेप की इस घटना से आहत होकर किशोरी ने जहर खा लिया. इसके बाद युवती की हालत बिगड़ता देख परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए उसे कानपुर ले जा रहे थे जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है।





