May 25, 2026 9:25 am

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

ये घरेलू उपाए करने से बालों को बचाए पढ़े खबर

क्रांतिहैडलाइन (ब्यूरो):बरसात शुरू होते ही बालों का चिपचिपा होना, झड़ना, रूसी, बालों से बदबू आम बात है। मॉनसून में बालों की समस्याओं से बचने के आसान घरेलू उपाय बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन।

रूसी के घरेलू उपाय

बरसात के मौसम में तेल और पसीने के कारण डैंड्रफ की परत सिर की त्वचा पर चिपक जाती है। चिपचिपे डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए तिल या जैतून का तेल गर्म करें और इससे स्कैल्प का मसाज करें। फिर एक तौलिये को गर्म पानी में डुबोएं, पानी को निचोड़ें और गर्म तौलिये को सिर पर पगड़ी की तरह लपेट दें। इसे 5 मिनट तक लगाकर रखें। इस प्रक्रिया को 3 या 4 बार दोहराएं। यह बालों और स्कैल्प पर तेल को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। तेल को रात भर लगा रहने दें। सुबह एक नींबू के रस को स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट बाद बालों को धो लें। बालों को शैम्पू करने के बाद एक मग पानी में टी ट्री ऑयल की 5 बूंदें मिलाएं और इस पानी से बालों को धो लें। बाल महकने लगेंगे।

हमारे पसीने में मौजूद नमक बालों को रूखा बना देता है और उनकी चमक छीन लेता है।

बालों से बदबू आए तो क्या करें

गर्मियों में और बरसात में बालों में से दुर्गंध आना आम बात है, लेकिन इसके कारण कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। बालों की बदबू से बचने के लिए हफ्ते में कम से कम चार बार बाल धोएं। बालों को खुशबू से महकाने के लिए धोने के बाद आखिर में एक मग पानी में एक नींबू का रस और आधा कप गुलाब जल मिलाकर उससे बाल धो लें। आपके बाल दिनभर महकते रहेंगे।

रेशमीचमकदार बालों के लिए

बरसात में बाल चिपचिपे और बदबूदार हो जाते हैं। इससे बचने और बालों को रेशमी-चमकदार बनाने के लिए चाय का पानी और नींबू का इस्तेमाल करें। इस्तेमाल की हुई चाय की पत्तियों को 4 से 5 कप पानी में फिर से उबाल लें। पानी की मात्रा बालों की लंबाई पर निर्भर करती है। पानी को छान कर ठंडा कर लें। इस पानी में एक नींबू का रस मिलाएं। शैम्पू करने के बाद इस पानी से बालों को धोने से उनकी चमक बढ़ती है और बाल मुलायम हो जाते हैं। बालों की चमक बढ़ाने के लिए आप अंडे का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए अंडे के सफेद भाग को नींबू के रस के साथ फेंट लें और अपने शैम्पू करने से आधे घंटे पहले बालों पर लगाएं।

मानसून के दौरान तेल और पसीने के जमा होने के कारण बालों का झड़ना आम बात है।

बालों के लिए हेल्दी डाइट
पोषण की कमी बालों के झड़ने के सबसे आम कारणों में से एक है, इसलिए डाइट बहुत जरूरी है। एक गिलास पानी में नींबू का रस मिलाएं और सुबह सबसे पहले इसका सेवन करें। रोजाना खाने में फ्रूट, सलाद, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और दही शामिल करें। रोजाना 6 से 8 गिलास पानी पिएं। इसके साथ ही फ्रूट जूस और सूप को भी डाइट में शामिल करें। स्वस्थ बालों के लिए विटामिन सी, जिंक, ओमेगा 3 फैटी एसिड सभी आवश्यक हैं। संतरा, नींबू, टमाटर, पपीता, अंगूर, पत्ता गोभी और फूलगोभी में विटामिन सी पाया जाता है। मछली, मशरूम, हरी पत्तेदार सब्जियों और साबुत अनाज में जिंक भरपूर मात्रा में होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड आवश्यक फैटी एसिड होते हैं, जो मछली, अखरोट के सेवन से मिलते हैं। रोजाना एक छोटी कटोरी स्प्राउट्स लें। स्प्राउट्स में अमीनो एसिड होता है, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 273 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More