May 25, 2026 1:16 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, हुडा का शतक और उमरान भी छाए

क्रांति हैडलाइन : दीपक हुडा के शानदार शतक से भारत ने अप्रत्याशित हार से बाल बाल बचते हुए आयरलैंड को रोमांचक दूसरे और आखिरी टी20 मैच में 4 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हुडा के शतक और संजू सैमसन के अर्धशतक की मदद से सात विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम आखिरी ओवर तक मैच में बनी रही लेकिन चार रन से चूक गई। हुडा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है। उन्होंने पहले भी टी20 मुकाबले में भी 46 रनों की पारी खेली थी।
आयरलैंड के लिये कप्तान एंडी बालबर्नी ने 37 गेंद में 60, पॉल स्टर्लिंग ने 18 गेंद में 40, हैरी टेक्टर ने 28 गेंद में 39 और जॉर्ज डॉकरेल ने 16 गेंद में नाबाद 34 रन बनाए. भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर तेज गेंदबाज उमरान मलिक को सौंपा जब आयरलैंड को 17 रन की जरूरत थी और मलिक कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे। इससे पहले हुडा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बन गए. उन्होंने 57 गेंद में 104 रन बनाये जिसमें नौ चौके और छह छक्के शामिल थे।
संजू सैमसन ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 42 गेंद में नौ चौकों और चार छक्कों के साथ 77 रन की पारी खेली सैमसन को ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण इस मैच में मौका मिला जिसे उन्होंने बखूबी भुनाया। हुडा और सैमसन दोनों ने अपनी पारियों में दर्शनीय स्ट्रोक्स लगाए। भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और ईशान किशन तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे ओवर में मार्क अडायर की गेंद पर विकेट के पीछे लोरकान टकर को कैच थमाकर उन्होंने अपना विकेट गंवाया। इसके बाद हुडा और सैमसन ने 85 गेंद में 176 रन की साझेदारी करके भारत के विशाल स्कोर की नींव रखी।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 291 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More