May 19, 2026 4:20 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए जयकृष्ण सिंह, आम आदमी पार्टी से हैं विधायक

क्रांति हैडलाइन,चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी विधायक जयकृष्ण सिंह रोड़ी को बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से पंजाब विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। रोड़ी होशियारपुर जिले के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर ने उपाध्यक्ष पद के लिए रोड़ी के नाम का प्रस्ताव रखा था। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सदन में रोड़ी के नाम का समर्थन किया ।
जयकृष्ण सिंह ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था । 2022 में भी जयकृष्ण सिंह ने चुनाव में 4000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की, विधायक जयकृष्ण सिंह 2017 से गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जयकृष्ण सिंह ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2022 में भी जयकृष्ण सिंह ने चुनाव में 4000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की. विधायक जयकृष्ण सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर बच्चे को शिक्षा और उसके मौलिक अधिकार देगी।आम आदमी पार्टी का ये मानना है कि हर आदमी का इलाज मुफ़्त में होना चाहिए. इसके लिए सरकार बहुत जल्‍द कदम उठाने जा रही है। लोगों की शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और बुनियादी जरूरतें पूरी की जाएंगी।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 458 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More