क्रांति हैडलाइन, ब्यूरो : चावल की खीर रेसिपी किसी भी अवसर को चावल की खीर खास बना देती है। भारतीय घरों में तो किसी भी तीज-त्यौहार पर विशेष तौर पर चावल की खीर बनाई जाती है। खीर वैसे तो कई तरह की बनाई जाती है लेकिन सबसे ज्यादा प्रचलन में चावल की खीर है । इसके पीछे की वजह भी एकदम साफ है। चावल की खीर ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि इसे बनाने की विधि भी काफी सरल है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी खीर खाना पसंद करते हैं। ड्राई फ्रूट्स के साथ तैयार होने वाली चावल की खीर का स्वाद तो हर किसी को भाता है।
चावल की खीर खाने के आप अगर शौकीन हैं और अब तक इस रेसिपी को घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसे किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है।
चावल की खीर बनाने के लिए सामग्री
चावल – 100 ग्राम
दूध – 1 लीटर
चीनी – 150 ग्राम
इलायची कुटी – 1 टी स्पून
काजू – 10-12
बादाम – 10-12
पिस्ता – 10-12





