May 26, 2026 12:45 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

सिद्धू मूसेवाला के पीछे पड़े थे 50-60 लोग, चुनाव में 8 बार हत्या की कोशिश हुई थी, पिता का दावा

क्रांति हैडलाइन, चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का दर्द एक बार फिर छलक उठा। सिद्धू की हत्या के करीब एक महीने बाद उनके पिता ने बताया कि 50-60 लोग मेरे बेटे को मारने के लिए पीछे पड़े थे। चुनाव के दौरान उसे मारने की 8 बार कोशिश की गई थी लेकिन सिक्योरिटी होने से उसका बचाव हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि बची खुची कसर सरकार ने निकाल दी. मूसेवाला की सिक्योरिटी घटा दी, उसका प्रचार भी कर दिया।
मानसा के गांव बुर्ज ढिलवां में सड़क का उद्घाटन करते हुए बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगस्टर पैरलल सरकार चला रहे हैं। नौजवान मारे जा रहे हैं, वो कह रहे कि मिद्दूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया। कल कोई सिद्धू की मौत का बदला लेगा। लेकिन हमारा घर तो बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि इस जंग में आम घर के युवा ही मरते हैं। वो आपस में एक-दूसरे से बदला क्यों नहीं लेते? आम घरों को निशाना क्यों बना रहे हैं?

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 306 - Today Page Visits: 3

Leave a Comment

Read More