May 25, 2026 2:40 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग, आबादी की ओर बढ़ रही हैं लपटें

मोगा । कोटकपूरा बाईपास रोड पर पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया के सामने एक कबाड़ के बड़े गोदाम में शाम को लगभग साढ़े छह बजे के बाद भीषण आग लग गई। कई घंटों तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। आग की लपटें कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है। लपटें बुक्कनवाला रोड स्थित आबादी क्षेत्र की तरफ बढ़ती रही। निकटवर्ती क्षेत्र के लोग भी या तो घरों से बाहर आकर आग रोकने का प्रयास किया। कुछ राहगीरों ने बाईपास पर कबाड़ के गोदाम से आग की लपटें उठते देख सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचना शुरू हो गईं। लगभग एक से डेढ़ एकड़ क्षेत्र में फैले कबाड़ के गोदाम में बड़ी संख्या में स्क्रैप, चप्पलें, पॉलीथिन, बारदाना, पुराने टायर आदि रखे हुए हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लिए सबसे मुश्किल गोदाम के पिछले हिस्से में पहुंचने में हो रही है, कोई उचित रास्ता न होने के कारण वहां तक गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं, हालांकि पिछले हिस्से में बुक्कनवाला रोड की तरफ आबादी वाला हिस्सा है लेकिन वहां भी घर बने होने के कारण वहां से भी गाड़ियां नहीं जा पा रही हैं।इस बीच सूचना पाकर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं की ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार मौके पर पहुंच गए हैं वे भी फायरब्रिगेड के मुलाजिमों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। घटनास्थल से मात्र कुछ सौ मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप भी है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 605 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More